महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 108 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 108 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - November 26, 2021 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

ठाणे, 26 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 108 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,724 हो गई है, वहीं संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,579 हो गई है। इस संबंध में शुक्रवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मृत्यु के नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,532 हो गई है और मृतक सख्ंया 3296 है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत