महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 4, 2021 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

ठाणे, चार दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 5,69,662 हो गए।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 11,587 पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि ठाणे में संक्रमण की दर 2.03 प्रतिशत है। वहीं, पालघर जिले में अब तक संक्रमण के कुल 1,38,632 मामले सामने आ चुके हैं और 3,300 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश मानसी

मानसी