ठाणे (महाराष्ट्र),18 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,677 हो गयी है तथा चार और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,859 हो गई है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में संक्रमण से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,244 है और कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,391 है।
भाषा रवि कांत शोभना
शोभना