महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नये मामले सामने आये

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - November 10, 2021 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

Thane new covid cases today : ठाणे (महाराष्ट्र), 10 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,67,002 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि दो और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,547 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,250 हो गई और मृतक संख्या 3,289 है।

भाषा निहारिका देवेंद्र

देवेंद्र