महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 155 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 155 नये मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 11, 2021 / 09:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ठाणे, 11 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 155 नये मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5,67,157 हो गई है जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,549 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। सभी नये मामले और मौतें बुधवार को दर्ज की गई थीं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,38,234 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,289 है।

भाषा नेहा शोभना

शोभना