आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 168 नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 168 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 19, 2021 / 08:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

अमरावती, 19 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 168 नए मामले सामने आए, 301 लोग स्वस्थ हो गए तथा दो और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अब तक संक्रमण के 20,70,906 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 14,425 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक कुल 20,54,056 लोग ठीक हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश में अभी 2,425 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश उमा

उमा