महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 183 नए मामले, छह और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 183 नए मामले, छह और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 183 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,47,038 हो गए।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि छह और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,126 हो गई। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,33,759 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,213 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना