आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 184 नये मामले सामने आये

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 184 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - November 26, 2021 / 06:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

अमरावती, 26 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 184 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20,72,198 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 214 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 20,55,603 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 14,432 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,163 है ।

भाषा रंजन माधव

माधव