ठाणे में कोविड-19 के 24 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 24 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 10, 2022 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 मार्च (भाषा) ठाणे में 24 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,530 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। संक्रमण से और किसी की मौत नहीं हुई है जिससे मृतकों की संख्या 11,878 पर स्थिर है। कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज की गयी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,63,432 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,392 है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा