महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 253 नए मामले, सात और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 253 नए मामले, सात और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 12, 2021 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 253 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 5,47,408 हो गए।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि सात और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,150 हो गई। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,33,835 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,220 है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा