ठाणे में कोविड-19 के 267 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 267 नए मामले, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 8, 2022 / 10:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 267 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,30,694 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 3088 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,912 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 7,15,429 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा