महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 292 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 292 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 29, 2021 / 09:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

ठाणे, 29 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 5,43,814 हो गई है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को सामने आए नये मामलों के अलावा वायरस से 11 और मरीजों की मौत हो गई जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,009 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,29,488 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,190 हो गई है।

भाषा नेहा मानसी

मानसी