ठाणे में कोविड-19 के 74 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 74 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 21, 2022 / 09:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 74 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,986 हो गई है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के ये मामले रविवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है और अभी तक संक्रमण से 11,862 लोग जान गंवा चुके हैं।

अन्य एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,306 हो गयी है और मृतक संख्या 3,391 है।

भाषा शोभना निहारिका

शोभना