महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 91 नये मामले, एक और मरीज की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 91 नये मामले, एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 7, 2021 / 12:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

Thane covid cases 2021 : ठाणे (महाराष्ट्र), सात दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 91 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,69,962 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। इस दौरान संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,589 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,691 हो गई और मृतक संख्या 3,301 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी