महाराष्ट्र के पालघर जिले में मामूली तीव्रता का भूकंप आया

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मामूली तीव्रता का भूकंप आया

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मामूली तीव्रता का भूकंप आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 30, 2021 10:53 am IST

पालघर (महाराष्ट्र), 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह 2.9 तीव्रता का भूकंप आया।

जिला आपदा नियंत्रण विभाग के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। भूकंप का झटका पालघर में सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर महसूस किया गया।

मुंबई से लगभग 110 किमी दूर स्थित पालघर जिले के कुछ हिस्सों में नवंबर 2018 से कई बार ऐसे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में