अमिताभ बच्चन ने अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई: सूत्र

Ads

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई: सूत्र

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 10:08 AM IST

मुंबई, 20 मई (भाषा) अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई। यह जानकारी एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन करते हुए दी कि अभिनेता को पेट संबंधी समस्याओं के कारण तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बच्चन (83) नियमित रूप से अपने ब्लॉग पर पोस्ट करते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ हर ताजा जानकारी साझा करते हैं। लेकिन, उन्होंने अभी तक इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अभिनेता को मुंबई में अपने घर ‘जलसा’ के बाहर ‘रविवार दर्शन’ में भाग लेते हुए देखा गया, जिसमें वह नियमित रूप से अपने घर के बाहर जमा होने वाली प्रशंसकों की भीड़ के सामने आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं।

मंगलवार रात मीडिया के एक वर्ग में आईं खबरों में दावा किया गया कि अभिनेता को पेट संबंधी समस्याओं के कारण सप्ताहांत में तीन दिन के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि बच्चन नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे।

सूत्र ने बताया, “वह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए गए थे और घर लौट आए। वह आमतौर पर हर महीने जांच के लिए जाते हैं।”

बच्चन रिभु दासगुप्ता की फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे और वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव