आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के तिरुपति दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

Ads

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के तिरुपति दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - November 24, 2023 / 04:25 PM IST,
    Updated On - November 24, 2023 / 04:25 PM IST

अमरावती, 24 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी तिरुपति दौरे के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के. एस. जवाहर रेड्डी ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री का रविवार यानी 26 नवंबर को तिरुपति पहुंचने और सोमवार यानी 27 नवंबर को हैदराबाद रवाना होने का कार्यक्रम है।

रेड्डी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर की शाम को वायु सेना के विमान से तिरुपति हवाई अड्डा पहुंचेंगे और फिर तिरुमला में रात में रुकेंगे।’’

मोदी सोमवार सुबह तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जाएंगे और फिर वह हैदराबाद प्रस्थान करेंगे।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का दौरा सफल बनाने के लिए की जा रहीं बहुविभागीय तैयारियों की समीक्षा कीं।

भाषा

सिम्मी पवनेश

पवनेश