एटीएस ने नवी मुंबई से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

Ads

एटीएस ने नवी मुंबई से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2023 / 02:56 PM IST,
    Updated On - August 3, 2023 / 02:56 PM IST

ठाणे, तीन अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर अवैध रूप से रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस की एक टीम ने बुधवार को खारघर क्षेत्र के ओवेगांव में परिसर पर छापा मारा और तीन लोगों को गिरफ्तार लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में तीनों भारत की यात्रा करने और यहां रहने के लिए वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कमाल अहमद खान (36), आलिम यूनुस शेख (40) और बादल मोइनुद्दीन खान (38) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ बृहस्पतिवार को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 और विदेशी अधिनियम, 1946 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा खारी

देवेंद्र

देवेंद्र