bollywood actor/ image soruce: iujjawaltrivedi x handle
Bharat Kapoor Death News: मुंबई: ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘सोने पे सुहागा’ और ‘बलिदान’ जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता भरत कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके मित्र और अभिनेता अवतार गिल ने यह जानकारी दी।
STORY | Veteran actor Bharat Kapoor dies at 80
Veteran actor Bharat Kapoor, best known for playing supporting roles in films like “Hindustan Ki Kasam”, “Sone Pe Suhaaga”, “Balidaan”, passed away on Monday afternoon due to cardiac arrest, his actor friend Avatar Gill said.
READ:… pic.twitter.com/tGDWfnZNzp
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
वह 80 वर्ष के थे। अभिनेता के करीबी मित्र अवतार गिल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘मुझे भरत के बेटे राहुल का फोन आया, जिन्होंने बताया कि उनके पिता का घर पर अपराह्न करीब तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह तीन दिनों से बीमार थे।’ भरत कपूर ने ‘बरसात’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘नूरी’, ‘राम बलराम’, ‘इंकार’ और कई अन्य फिल्मों में मुख्य रूप से नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं।
भरत कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 6:00 बजे सायन अस्पताल के पास स्थित शवदाह गृह में किया गया। भरत कपूर के परिवार में उनकी पत्नी लोपा और बेटे राहुल और सागर हैं। उनकी बेटी कविता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनके मित्र और अभिनेता वह तीन दिनों से बीमार थे।’ भरत कपूर ने ‘बरसात’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘नूरी’, ‘राम बलराम’, ‘इंकार’ और कई अन्य फिल्मों में मुख्य रूप से नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। अवतार गिल ने यह जानकारी दी।