पालघर में जोड़े ने आत्महत्या की

पालघर में जोड़े ने आत्महत्या की

पालघर में जोड़े ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 29, 2022 12:47 am IST

पालघर, 28 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में दहाणू इलाके के वर्खानंद गांव में 23 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती ने आर्थिक संकट की वजह से कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

तलासरी थाने के पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुष्मिता प्रकाश भीमरा और सुदीप ढाकू उमबरसदा के शव एक पेड़ से लटके मिले।

उन्होंने बताया कि जोड़े की सगाई हुई थी और शादी होने वाली थी लेकिन व्यक्ति की सैलून की दुकान बंद होने की वजह से वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे।

भाषा

नोमान रंजन

रंजन


लेखक के बारे में