कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे में 203 नए मामले, एक और मरीज की मौत

Ads

कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे में 203 नए मामले, एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,72,050 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। वायरस के कारण एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,605 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,39,139 हो गई और मृतक संख्या 3,309 है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत