कोविड-19 : ठाणे में 29 नए मामले

Ads

कोविड-19 : ठाणे में 29 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 11, 2022 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,08,559 पर पहुंच गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। इस दौरान किसी की मौत न होने के कारण जिले में मृतकों की संख्या 11,878 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,63,437 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,392 है।

भाषा गोला शोभना

शोभना