ठाणे में कोविड-19 के आठ नये मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के आठ नये मामले

  •  
  • Publish Date - April 4, 2022 / 09:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में आठ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,08,804 हो गयी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नये मामले रविवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,883 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,592 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा निहारिका संतोष

संतोष