मुंबई उच्च न्यायालय को बम की धमकी वाला ईमेल भेजने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Ads

मुंबई उच्च न्यायालय को बम की धमकी वाला ईमेल भेजने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 13, 2025 / 02:52 PM IST,
    Updated On - September 13, 2025 / 02:52 PM IST

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) मुंबई उच्च न्यायालय को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ईमेल भेजने वाले के ‘आईपी एड्रेस’ और स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शुक्रवार दोपहर उच्च न्यायालय प्रशासन को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके कारण सुनवाई लगभग दो घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

हालांकि, यह एक झूठी धमकी निकली क्योंकि परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल भेजने वाले ने इमारत में बम होने का दावा किया था।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष