नवी मुंबई में ऑटोमोबाइल कंपनी के गोदाम में आग; कोई हताहत नहीं, छह वाहन जलकर खाक

Ads

नवी मुंबई में ऑटोमोबाइल कंपनी के गोदाम में आग; कोई हताहत नहीं, छह वाहन जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - January 16, 2025 / 11:35 AM IST,
    Updated On - January 16, 2025 / 11:35 AM IST

ठाणे, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में बुधवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जहां एक ऑटोमोबाइल कंपनी के वाहन और कलपुर्जे रखे हुए थे।

ठाणे नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन छह चार-पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि एक व्यक्ति ने नवी मुंबई के दहिसर मोरी की नागांव ग्राम पंचायत में स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 26 मिनट पर सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद, विभिन्न स्थानों से पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।

अधिकारी ने बताया कि दो घंटे के अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

मनीषा वैभव

वैभव