मुंबई की रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई की रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई की रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: January 30, 2023 / 02:44 pm IST
Published Date: January 30, 2023 2:44 pm IST

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) मुंबई में 19 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को सायन कोलीवाड़ा इलाके में एम ए रोड पर ओम शिव शक्ति हाउसिंग सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे मिली।

उन्होंने बताया कि चार दमकल गाड़ियां, पानी का एक टैंकर और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई तथा दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह ‘‘स्तर -1’’ (मामूली) की आग थी, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।

भाषा रंजन रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में