मुंबई की बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई की बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - August 24, 2025 / 04:51 PM IST,
    Updated On - August 24, 2025 / 04:51 PM IST

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित 22 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई हताहत नहीं है।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गोरेगांव (पूर्व) में बालाजी अस्पताल के सामने रानी सती मार्ग पर स्थित वैष्णव हाइट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई।’’

उन्होंने बताया कि आग 12वीं मंजिल पर 600 वर्ग फुट क्षेत्र में फैल गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’

अधिकारी ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां और अन्य वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश