मुंबई हवाईअड्डे पर 8.3 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त
मुंबई हवाईअड्डे पर 8.3 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त
मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक से 8.3 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहयोग से सोमवार को 10 लाख डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) मूल्य के नोट जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नकदी को एक हैंडबैग में छुपाकर रखा था, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
भाषा साजन माधव
माधव

Facebook


