पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सहकर्मी के बेटे की मदद करने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सहकर्मी के बेटे की मदद करने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सहकर्मी के बेटे की मदद करने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
Modified Date: August 17, 2024 / 11:14 pm IST
Published Date: August 17, 2024 11:14 pm IST

ठाणे, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कार्यरत चार पुलिसकर्मियों को हाल ही में एक भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की कथित रूप से मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अभ्यर्थी के पिता पुलिस कॉन्स्टेबल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक डी. एस. स्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अभ्यर्थी की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद चारों आरोपियों (एक उपनिरीक्षक और तीन कॉन्स्टेबल) को निलंबित कर दिया गया, जबकि अभ्यर्थी का चयन रद्द कर दिया गया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में