Jalgaon Road Accident: सगाई समारोह में जा रहे परिवार पर एक झटके में हुआ खत्म, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह
Jalgaon Road Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस से भी टकरा गई।
Jalgaon Road Accident /Photo Credit: IBC24
Jalgaon Road Accident: मुंबई-महाराष्ट्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जलगांव जिले में एक तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे जलगांव के अमलनेर में लोंढे फाटा के पास हुई। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
सगाई समारोह में जा रहे परिवार हुआ खत्म
Jalgaon Road Accident अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग गुजरात से एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी की एक मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे (Jalgaon Road Accident) में कार सवार चार लोगों – नंदलाल महाजन, अनीता महाजन, सुरेश महाजन और निर्मला महाजन तथा दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई, जिनकी पहचान नीलेश तावड़े और फाल्गुनी भोई के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कार चालक आदित्य महाजन के पैरों में फ्रैक्चर हो गए और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में पुलिस और चिकित्सा टीमों की मदद की।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर, मैनपाट के बाद अब यहां कई मरीज मिलने से मचा हड़कंप, उपसरपंच सहित 5 की हो चुकी है मौत
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


