महाराष्ट्र : शिकायतकर्ता, गवाहों के मुकरने के बाद हत्या के प्रयास-बलवा मामले में 10 लोग बरी
महाराष्ट्र : शिकायतकर्ता, गवाहों के मुकरने के बाद हत्या के प्रयास-बलवा मामले में 10 लोग बरी
ठाणे (महाराष्ट्र), छह जून (भाषा) ठाणे की एक अदालत ने 2013 में हत्या के प्रयास और बलवा करने के मामले में 10 लोगों को बरी कर दिया है, क्योंकि शिकायतकर्ता के साथ-साथ कई गवाह हमलावरों की पहचान नहीं कर सके।
दो परिवारों के 10 सदस्यों को 12 दिसंबर, 2013 को जमीन को लेकर लंबे समय से जारी विवाद पर हुई हिंसक झड़प के बाद मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
इन लोगों पर दीवा-अगासन मार्ग पर पीड़ितों के वाहनों को रोककर तलवारों, चाकुओं और लाठियों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था।
हालांकि, जिरह के दौरान शिकायतकर्ता राजकुमार म्हात्रे और छह अन्य घायल गवाह अभियोजन पक्ष के मामले का समर्थन करने में विफल रहे, जिसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर.एस. भाकरे ने आरोपियों को बरी कर दिया।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


