महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 1,245 नए मामले सामने आए; आठ संक्रमितों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 1,245 नए मामले सामने आए; आठ संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 28, 2022 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ठाणे, 28 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,245 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,98,882 हो गई। इसके अलावा आठ संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,751 तक पहुंच गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण और मौत के ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है।

एक और अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,61,360 और मृतकों की तादाद 3,364 तक पहुंच गई है।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव