12th Board Exam | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (12th Board Exam) शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एंट्री से पहले छात्रों की चेकिंग हो रही है और नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी पुख्ता इंतजाम के बीच बोर्ड एग्जाम हो रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर यहां महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुख्ता इंतजाम का दावा फैल होते हुए दिख रहा है। यहां सामूहिक नकल पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्र में लगे CCTV कैमरे ने टीचर्स के सामने हो रही नकल को कैद कर लिया है। मामला सामने आने के बाद अब MSBSHSE ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
Maharashtra 12th Board Exam मिली जानकारी के अनुसार, मामला संभाजीनगर का है। यहां जैतापुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें कुछ 327 छात्रों को शामिल होना था। परीक्षा केंद्र में पुख्ता इंतजाम और कड़ी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, साथ ही शिक्षकों की भी तैनाती की गई था, लेकिन अंग्रेजी विषय के एग्जाम के दिन टीचर्स के सामने ही स्टूडेंट्स सामूहिक नकल करते हुए नजर आए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जब इसकी सीसीटीवी फुटेज देखी तो ये सामूहिक नकल का मामला खुला। इस मामले में अब MSBSHSE ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित संस्थाचालक को आदेश जारी किए गए हैं। जांच के बाद परीक्षा केंद्र पर उपस्थित 327 स्टूडेंट्स की कॉपियां जब्त कर ली गईं हैं।
महाराष्ट्र: ये वीडियो महाराष्ट्र के किसी स्कूल का है जहां साफ – साफ दिख रहा है कि, कैसे परीक्षा में बच्चे नकल कर रहे हैं और कोई अध्यापक नहीं है।
बिहार को तो बहुत बदनाम कर लिए तुमलोग,
इसको भी वायरल करो अगर शर्म हया बची हो तो, नहीं तो कुछ लोग बिहार और UP को हीं बदनाम करने में लगे… pic.twitter.com/4yZgqaJVqk— Gautam Thakur (@gautamthakurx) February 13, 2026