औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17 अगस्त (भाषा) औरंगाबाद स्थित सिद्धार्थ प्राणी उद्यान में रहने वाले 15 वर्षीय तेंदुए की अंगों के काम करना बंद करने के कारण मौत हो गई। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरोली के हेमलकसा से औरंगाबाद लाए जाने के बाद नर तेंदुआ ‘राजा’ सात वर्ष तक प्राणी उद्यान में रहा और बुधवार को उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘तेंदुए का इलाज डॉक्टर नीति सिंह कर रही थीं। हालांकि दवा का उसपर कोई असर नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण विभिन्न अंगों का काम करना बंद करना बताया गया है। आगे की जांच के लिए उसके खून के नमूने भेजे गए हैं।’’
भाषा अर्पणा माधव
माधव