महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 253 नए मामले, चार लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 253 नए मामले, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 8, 2021 / 09:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

ठाणे, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 253 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,53,366 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 11,326 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,816 हो गई है और मृतक संख्या 3294 हो गई है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन