महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 270 नए मामले, नौ और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 270 नए मामले, नौ और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 4, 2021 / 10:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), चार अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 270 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,549 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से नौ और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,056 हो गई। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,33,464 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,206 है।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद