महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 280 नए मामले, 11 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 280 नए मामले, 11 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 24, 2021 / 08:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

ठाणे, 24 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 280 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,42,240 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले शुक्रवार को सामने आए। संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,955 हो गई है।।

ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,29,069 हो गई है वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,095 हो गई है।

भाषा शोभना सुरभि

सुरभि