महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 55 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 55 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 15, 2021 / 11:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

new Covid-19 cases in Thane : ठाणे (महाराष्ट्र), 15 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,70,675 हो गई। जिले में दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,595 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 फीसदी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल 1,38,841 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 3,303 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना