महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - May 29, 2022 / 09:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,875 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि ठाणे में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मृत्यु नहीं होने से जिले में मृतकों की संख्या 11,895 पर बनी रही। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,612 है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 3,407 बनी हुई है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव