महाराष्ट्र में कोविड-19 के 459 नए मामले सामने आए, 5 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 459 नए मामले सामने आए, 5 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 30, 2022 / 08:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 459 नए मामले दर्ज किए गए और संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हुई, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 81,21,413 और मृतकों की संख्या 1,48,343 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को राज्य में 453 मामले आए थे और दो मौतें दर्ज की गईं थीं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी ताजा मौत के मामलों में, ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में दो और पालघर जिले के कोल्हापुर, वसई-विरार और सिंधुदुर्ग में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में मुंबई से 115 मामले आए हैं।

पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की संख्या में 538 की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 79,69,878 पर पहुंच गया। राज्य में फिलहाल उपचाराधीन लोगों की संख्या 3,192 है।

भाषा नरेश दिलीप

दिलीप