महाराष्ट्र : चंद्रपुर में ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत और दो घायल

Ads

महाराष्ट्र : चंद्रपुर में ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत और दो घायल

  •  
  • Publish Date - August 14, 2023 / 01:25 PM IST,
    Updated On - August 14, 2023 / 01:25 PM IST

चंद्रपुर, 14 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक दंपत्ति और उनकी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना राजुरा तहसील में रविवार शाम को हुई।

राजुरा पुलिस थाने के अधिकारी विशाल नगरगोजे ने बताया कि सस्ती से राजुरा की ओर जा रहे ट्रक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसपर दो लोग यात्रा कर रहे थे। दोनों को चोटें आईं हैं।

पुलिस के मुताबिक, थोड़ी दूर जा कर ट्रक ने एक पेट्रोल पंप के समीप एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की जान चली गई।

अधिकारी ने बताया दोपहिया वाहन से घर लौट रहे राजुरा तहसील में गुरुदेव नगर के रहने वाले निलेश वैद्य, पत्नी रुपाली और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा