महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 28, 2022 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

ठाणे, 28 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,08,747 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई और कुल मृतक संख्या 11,880 है। जिले में कोविड-19 सेमौत होने की दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अब तक 1,63,588 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा

सिम्मी शोभना

शोभना