महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले

  •  
  • Publish Date - April 17, 2022 / 10:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

ठाणे, 17 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,877 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले शनिवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की मौत होने की दर क्रमशः 11,889 और 1.67 प्रतिशत पर स्थिर है।

पड़ोसी पालघर जिले में, कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,603 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी सिम्मी

सिम्मी