पालघर में मंगेतर पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

पालघर में मंगेतर पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 28, 2025 / 09:27 AM IST,
    Updated On - February 28, 2025 / 09:27 AM IST

पालघर, 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में कार्यस्थल पर अपनी मंगेतर पर हमला करके उसे घायल करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी अक्षय पाटिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की 23 वर्षीय महिला से सगाई हुई थी, लेकिन शादी एक साल तक टाल दी गई और उन्हें इस दौरान बाहर घूमने जाने से मना किया गया था।

उन्होंने बताया कि इससे नाराज पाटिल बुधवार को अपनी मंगेतर के कार्यस्थल पर पहुंचा और धारदार हथियार से उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जोहेब सिम्मी

सिम्मी