मुंबई : बीमार कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर और उसका पुत्र गिरफ्तार

मुंबई : बीमार कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर और उसका पुत्र गिरफ्तार

मुंबई : बीमार कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर और उसका पुत्र गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: October 22, 2022 9:08 pm IST

मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में मुंबई अपराध शाखा ने एक हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पैरोल पर जेल से बाहर आए गैंगस्टर और उसके बेटे ने इससे पहले भी कारोबारी से 25-25 हजार रुपये की दो किस्त वसूल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि रंगदारी की ताजा मांग के बाद कारोबारी ने इसकी शिकायत बांद्रा पुलिस से की, जिसने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

इस संबंध में अपराध शाखा के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने मामला दर्ज किया और इस सिलसिले में 50 वर्षीय गैंगस्टर और उसके 24 वर्षीय पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार किया।

दोनों को अदालत ने शुक्रवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में