पालघर : मोटरसाइकिल के पहिए में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

Ads

पालघर : मोटरसाइकिल के पहिए में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - August 22, 2023 / 12:42 PM IST,
    Updated On - August 22, 2023 / 12:42 PM IST

पालघर, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी 27 वर्षीय महिला का दुपट्टा दोपहिया वाहन के पहिये में फंस जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह हुई जब मुंबई के कांदिवली की रहने वाली प्रतिमा यादव अपने पति के साथ यहां वसई इलाके में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि बपाने गांव के पास राजमार्ग पर प्रतिमा का दुपट्टा मोटरसाइकिल के पहिये में फंस गया और गला घुटने के बाद वह दोपहिया वाहन से नीचे गिर गयी।

पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा

मनीषा

मनीषा