corona blast in school
औरंगाबादः teachers found corona positive महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद औरंगाबाद स्थानीय निकाय ने स्कूल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। औरंगाबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरस्वती भुवन स्कूल की प्राथमिक विभाग के एक शिक्षक के 21 दिसंबर को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को सोमवार (27 दिसंबर) तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Read more : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर के बड़गाम से लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार
teachers found corona positive नगर निगम के उपायुक्त संतोष टेंगले ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘शिक्षक को हल्के लक्षण हैं और उन्हें गृह पृथकवास में रखा गया है। शिक्षक के संपर्क में आने वालों की प्रशासन ने आरटी-पीसीआर जांच करायी है। एहतियात के रूप में स्कूल को सोमवार तक के लिए बंद किया गया है।’’ शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोड़े ने कहा, ‘‘हमने स्कूल से करीब 300 नमूने लिए हैं। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।’’