ठाणे, 12 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक चॉल में रविवार तड़के छत के प्लास्टर का एक हिस्सा और पंखा गिरने से एक व्यक्ति और तीन-वर्षीय एक बच्ची घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि यह घटना मुंब्रा बाईपास रोड स्थित तांबेवाड़ी चॉल के भूतल के एक कमरे में तड़के करीब 3.30 बजे हुई।
ताडवी ने बताया कि आसिफ खान (32) को सिर में चोट आई, जबकि अस्मा खान (तीन) के पैरों में चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए तुरंत कलावा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाया।
ताडवी के मुताबिक, चॉल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश