छात्राओं के वीडियो का असर, गड्ढों वाली सड़क की बदली तस्वीर

Ads

छात्राओं के वीडियो का असर, गड्ढों वाली सड़क की बदली तस्वीर

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 07:22 PM IST

मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जब तीन स्कूली छात्राओं ने स्कूल के रास्ते में गड्ढों वाली सड़क का एक वीडियो बनाया, तो उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि उन्हें इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी।

वीडियो में एक स्कूली छात्रा ‘रिपोर्टर’ की भूमिका निभाते हुए अपनी सहेली का साक्षात्कार करती दिखती है। वीडियो में ये छात्राएं कर्जत तहसील में खांडपे-कोंडीवाडे सड़क की खराब हालत के बारे में बात करती हुई दिखती हैं, जबकि तीसरी छात्रा कैमरामैन बनकर अपने मोबाइल फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करती है।

वीडियो में सड़क के बीचों-बीच खड़ी तीन छात्राओं में से एक छात्रा एक बंद छतरी को माइक की तरह पकड़े हुए सवाल करती है, ‘‘क्या सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है?’’

वीडियो के आखिर में छात्रा यह कहते हुए सुनी जा सकती है, ‘‘मैं हूं रिपोर्टर नेहा घारे और मेरे साथ हैं कैमरामैन मानसी पवार।’’

गड्ढों वाली इस सड़क को लेकर स्कूली छात्राओं के इस अनोखे अंदाज ने जल्द ही सबका ध्यान खींचा, जिसके बाद स्थानीय विधायक महेंद्र थोर्वे ने लगभग रातों-रात गड्ढे भरवा दिये।

राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक थोर्वे ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून बीत जाने के बाद इस सड़क को नयी सड़की के जैसा बना दिया जायेगा।’’

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया।

भाषा राजकुमार अमित

अमित