ठाणे (महाराष्ट्र), तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में दस्तावेज में जालसाजी करने और देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक शिकायत के आधार पर जैनल जफ्फार खान (27), यासीन अराफात अंसारी (25) और पप्पू मोहम्मद मुस्तफा अंसारी (32) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय दंड संहिता, विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट कानून की अन्य संबंधित धाराओं में शांति नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि तीनों जाली पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके पिछले दो वर्षों से भिवंडी में रह रहे थे और उनके पास निवास के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
भाषा गोला पवनेश
पवनेश